फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट 19-48-20

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले में पाकिस्तान के एलओसी से सटे होने के कारण राजोरी अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। यहां सुरक्षा एजेंसियां हर वक्त अलर्ट पर रहती हैं। फिलहाल पुलिस और सेना की सभी खुफिया एजेंसियां अपने-अपने काम में जुटी हैं। जम्मू एयरबेस पर हुए आतंकी हमले के बाद राजोरी में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस द्वारा सिटी के अलावा नियंत्रण रेखा से स्टे इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर शनिवार रात को दो ब्लास्ट हुए और सोमवार को सुबह तड़के दो ड्रोन को देखा गया। इसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने राजोरी के सभी एंट्री प्वाइंट पर स्पेशल नाके लगाए हैं और हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। एसएचओ, डीएसपी समेत सभी रैंक के अधिकारियों को नाके पर मौजूद रहने के आदेश कर दिया गया है। इसके अलावा सेना के डिव हेडक्वार्टर और पुलिस अधिकारियों के कार्यालय के आसपास भी सुरक्षा कड़ी की गई है।
पाकिस्तान की सीमाओं से सटे इलाकों मे पुलिस ने गश्त बढ़ाई है और स्पेशल नाके लगाकर चेकिंग की जा रही है और सुरक्षा बढ़ाई गई है और हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। बता दें कि राजोरी में भी ड्रोन से सीमा पार से हथियार और गोला बारूद गिराने के मामले सामने आ चुके है। गत वर्ष 18 सितंबर को घाटी से राजोरी पहुंचे तीन आतंकवादियों को ड्रोन से फेंके गए हथियार गोला बारूद ले जाते समय पुलिस व सेना ने धर दबोचा था। इसी माह की 5 तारीख़ को भी थन्नामंडी में सेना और पुलिस ने ड्रोन से फेंके गए हथियारों की खेप बरामद की। इन दो मामलों को देखते हुए राजोरी में ख़ुफ़िया एजेंसियां और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, और दुश्मन की गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें