फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्ल्त को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के थन्नामंडी इलाके में एक माह से जलापूर्ति ठप है। जल शक्ति विभाग की तरफ से इस दिशा में कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इसलिए, इस मामले को लेकर सोमवार को स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग व प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि एक माह से पानी न आने से उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। झुलसा देने वाली गर्मी में जलापूर्ति बंद होने से उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं। जल शक्ति विभाग व प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया है, लेकिन फिर भी जलापूर्ति बहाल नहीं की गई। लोगों को राम भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने प्रशासन व विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो सड़क जाम कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
इस मामले में जब जल शक्ति विभाग के एई जुलीफकार चौधरी से संपर्क किया गया तो उन्होंने सारा दोष मैकेनिकल विंग पर थोप दिया। उन्होंने कहा कि मैकेनिकल विंग ने जो डग वेल बनाए हैं, उनमें कुछ समय से खराबी आई है। इस कारण इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उस खराबी को जल्द दूर किया जाएगा, और पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें