फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश्क सर्दी से बच्चे पड़ रहे बीमार

Sun, 14 Dec 2014 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो हफ्तों से खुश्क सर्दी पड़ने से जहां एक तरफ आम लोगों की दिक्कतें बढ़ी हैं तो वहीं दूसरी तरफ यह छोटे बच्चों के लिए कहर बन रही है। लगातार पड़ रही खुश्क सर्दी से शहर और जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में हर रोज बुखार और खांसी से पीड़ित 15 से 20 बच्चे पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के चाइल्ड विशेषज्ञ डा. एमके कोल के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बुखार, खांसी और चेस्ट संक्रमण से पीड़ित 200 से भी अधिक बच्चे जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

उधर, जिले के पहाड़ी क्षेत्रों बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, कोटरंका आदि क्षेत्रों में भी  बच्चे सर्दी की चपेट में आने से बीमार पड़ रहे हैं। दरहाल थन्नामंडी के ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डा. इकबाल मलिक के अनुसार उनके क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में हर रोज 10 से 15 के बीच खांसी बुखार से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। बुद्धल कोटरंका के बीएमओ के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों में बीमार बच्चों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है। जिला अस्पताल के विशेषज्ञ डाक्टर जमील के अनुसार खुश्क और कोहरे वाली सर्दी से सबसे अधिक परेशानी दिल के रोग से पीड़ित लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें