फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरहाल में पुलिस पर हमला

Sun, 15 Feb 2015 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के दरहाल पुलिस थाना अन्तर्गत धन्नी उज्जान गांव में शनिवार शाम भूमि विवाद के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एसआई सहित एक जवान और उसकी मां शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाने के एसआई नवनीत वर्मा पुलिस टीम के साथ धन्नी उज्जान गांव में भूमि विवाद के आरोपी कुछ लोगों को गिरफ्तार करने जब क्षेत्र में पहुंची तो लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया।

जिससेें एसआई, पुलिस का एक जवान फारूक अहमद घायल हो गए। वहीं हमले में घायल जवान फारूक को बचाने गई उसकी मां शफायत बेगम पर भी हमलावरों ने पथराव कर घायल कर दिया। घायलों को क्षेत्र के उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बीएमओ दरहाल डा. इकबल मलिक ने बताया कि तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दो सगे संबंधी परिवारों के बीच भूमि को लेकर झगड़ा हुआ था। एक महिला वाहिदा अख्तर ने अपने रिश्तेदार एजाज अहमद व कुछ अन्यों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर शनिवार को पुलिस मुख्य आरोपी व अन्यों की धर पकड़ के लिए जब गई तो पुलिस पर पथराव किया गया। इस संबंध में एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही राजेारी से अतिरिक्त पुलिस बल को दरहाल भेजा गया है। फिलहाल हमलावर फरार हैं। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें