फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर सेना ने डॉक्टरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नेशनल डॉक्टर्स-डे पर वीरवार को सेना ने जीएमसी में डॉक्टरों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। जीएमसी के सभी डॉक्टरों, जिन्हें कोरोना योद्धा के रूप में भी जाना जाता है, को नेशनल डॉक्टर्स-डे पर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेना ने जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. बृज मोहन और अन्य डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस बीच सेना के अधिकारी ने कहा कि हम कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन कर रहे हैं। इस दिन को पूरे चिकित्सा समुदाय को सम्मानित करने के लिए मना रहे हैं। जो मानव जीवन को बचाने के लिए भगवान के दूत हैं और हम सभी उनके ऋणी हैं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में डॉक्टर और अन्य फ्रंटलाइन मेडिकल स्टाफ सबसे आगे रहे हैं। आज डॉक्टर्स-डे पर उन्हें वापस देने का समय था। सेना ने डॉक्टरों की सराहना करने का फैसला किया और उन्हें मुस्कुराते हुए देखना बहुत मायने रखता है। डॉक्टर हमारे हीरो रहे हैं। वे हर समय अपने पैरों पर खड़े रहे हैं और हमें घातक वायरस से सुरक्षित रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें