राजोरी में शमीम को सम्मानित कर आर्थिक सहायता का चेक सौंपते डीसी।
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिला प्रशासन इरीम शमीम को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। शमीम ने एम्म में चिकित्सा अध्ययन के लिए क्वालीफाई किया है
जिले के धनोर गांव की शमीम ने एम्स की प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने के लिए बहुत सारी चुनौतियों का सामना किया। पिछड़े समुदाय से होने के कारण उनका परिवार उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने के योग्य नहीं है। उनकी मदद करने के लिए डिप्टी कमिश्नर एजाज असद ने शमीम को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि शमीम ने जिले की लड़कियों के लिए एक मिसाल कायम की है। डीसी ने उसे उपलब्धि पर बधाई दी और उसे भविष्य में पढ़ाई जारी रखने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने शमीम को वर्ष 2019 के लिए जिला राजोरी के बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया।