फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां ही ला सकती हैं समाज में जागरूकता

विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारी व छात्र। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। बेटियों के महत्व के बारे में युवाओं में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन ने सरकारी डिग्री कालेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। मौके पर उपायुक्त एजाज असद मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारी ने पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में की गई सभी गतिविधियों पर प्रस्तुति दी। इस दौरान किए जाने वाले अभियान के तहत कई गतिविधियों पर प्रकाश डाला। डीसी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए छात्रों की अहम भूमिका है। उन्होंने छात्रों से अभियान के बारे में समाज में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया। कहा कि जिला प्रशासन साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। प्रिंसिपल शकील अहमद ने जिला प्रशासन को इस सम्मेलन करवाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में क्रांतिकारी विकास ला सकती हैं। समाज में महिला कल्याण को बढ़ावा देने की दिशा में सामूहिक प्रयास किए जाने की जरूरत है। बीजीएसयू के सहायक प्रोफेसर साची सूद ने कहा कि दहेज, बाल विवाह आदि जैसे रूढ़िवादी रिवाजों को दूर करने की जरूरत है क्योंकि ये समाज में बालिकाओं के बीच भेदभाव पैदा करते हैं। सहायक प्रोफेसर शाफिया सलीम ने कहा कि जिले में बाल लिंगानुपात में कमी और महिला साक्षरता दर चिंता का कारण है। उन्होंने जिला प्रशासन की प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें