फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर रोज खतरों से खेलते है पनेई के लोग, पढ़ें खबर

Sat, 03 Jan 2015 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी पर पुल नहीं बनने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के अभाव में सुरनकोट तहसील के गांव पनेई के लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग करने पर भी पुल नहीं बन पाया है। पनेई और चंडीमाड़ा के बीच बहने वाली सुरननदी पर पुल नहीं होने के कारण हर दिन ग्रामीणों को अपनी जान हथेली पर लेकर नदी के आरपार होना पड़ता है।
विज्ञापन


रूबीन अख्तर, शकुर हुसैन, बिशारकत हुसैन, साकिया कौसर आदि का कहना है कि पनई और उसके आस पास के करीब आधा दर्जन गांव की आबादी पांच हजार के करीब है।

जो हर दिन खतरों का सामना करते हुए जान जोखिम में डाल कर नदी के आरपार होते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब कोई बीमार पड़ जाता है। समय से उपचार नहीं मिलने से स्थिति और गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें