फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

Fri, 10 Oct 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बाढ़ और बारिश से बेघर हुए लोगों की सहायता के लिए सेवा भारती और राउंड टेबल इंडिया नामक गैर सरकारी संस्थाएं कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार को संस्थाओं ने संयुक्त रूप से जिले के बुद्धल, नौशेरा और कालाकोट तहसीलों के दर्जनों बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को राहत सामग्री भेंट की।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए सेवा भारती के  सेवा प्रमुख विनोद गुप्ता और उप अध्यक्ष मोहन सनेही ने बताया कि दोनों गैर सरकारी संस्थाओं ने संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे कर पीड़ित परिवारों की सूचियां तैयार की थी। इसी के तहत करीब 200 पीड़ित परिवारों को विशेष रूप से तैयार की गई किट भेंट की गई है।

किट में प्रति पीड़ित परिवार के लिए चावल, आटा, दालें, दूध, दवाएं और कंबल व खाने-पीने की अन्य वस्तुएं रखी गई हैं। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि आगे भी उनकी हर संभव सहायता के लिए कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें