फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: जल जीवन मिशन और शैक्षिक सहयोग पर चर्चा

Fri, 07 Feb 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
 समीक्षा में मौजूद वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारी। स्रोत : प्रशासन - फोटो : rajauri
विज्ञापन
राजोरी। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा ने ‘माय भारत’ प्लेटफॉर्म पर विभागों के ऑनबोर्डिंग की स्थिति की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य युवाओं के लिए कौशल विकास, नेतृत्व प्रशिक्षण और करियर-उन्मुख अवसरों को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

बैठक में जिला युवा अधिकारी नितिन हंगलू ने ऑनबोर्डिंग प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। डीसी ने उन विभागों की सराहना की, जिन्होंने सफलतापूर्वक ऑनबोर्डिंग पूरी कर ली है और शेष विभागों से प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने निर्देश दिया कि युवाओं को व्यावहारिक अनुभव मिले, जिससे उनके करियर की संभावनाएं बढ़ें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें