फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सुंदरबनी में जर्जर सड़कें और खुली नालियां बनीं हादसों का कारण

Thu, 13 Feb 2025 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
हादसों को न्योता देते नालियों के उपर खुले स्थान। संवाद - फोटो : rajauri
विज्ञापन
फुलवारी कुंड, नानी और अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क के किनारे नालियां बिना जंगले के
विज्ञापन

सुंदरबनी। शहर के मुख्य चौक और सड़कों पर खुली नालियां और जर्जर सड़कें लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं, लेकिन नगर पालिका और प्रशासन इस गंभीर समस्या से अभी भी अनजान बना हुआ है।
सुंदरबनी के फुलवारी कुंड, नानी और अन्य गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे करीब तीन फुट गहरी नालियां बिना किसी सुरक्षा कवच (जंगले) के खुली हुई हैं, जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। हालात इतने खराब हैं कि कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों ने अस्थायी रूप से बड़े पत्थर रखकर वाहनों और राहगीरों को बचाने की कोशिश की है, लेकिन यह कोई स्थायी समाधान नहीं है।
विज्ञापन

बस स्टैंड की भी बदहाल स्थिति
पुराने बस स्टैंड की हालत भी खस्ता हो चुकी है। वहां लगी नालियों पर जंगले या तो जर्जर होकर टूट चुके हैं या फिर गायब हो गए हैं। कई जगहों पर लेंटर की स्लैब नहीं डाली गई, जिससे सरिए भी जंग खा रहे हैं।
हादसों की आशंका बढ़ी
शहर के कांगड़ी बाजार और अस्पताल बाजार की हालत भी कुछ अलग नहीं है। पैदल चलने वाले लोग जाम की स्थिति में फिसलकर नाली में गिरने से घायल हो जाते हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी ये खतरनाक साबित हो रही हैं।
एलआईसी ऑफिस और बैंक के पास बड़ा गड्ढा
सुंदरबनी के लोहाराकोट जाने वाली सड़क पर स्थित एलआईसी कार्यालय और जम्मू-कश्मीर बैंक के पास एक गहरा गड्ढा मौजूद है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे यह गड्ढा अब भी दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।
स्थानीय लोगों की नाराजगी
हरविंदर सिंह, बलविंद्र सिंह, नरेश कुमार समेत कई स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़कों और नालियों की मरम्मत की मांग महीनों से की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी
मंदिर मार्केट के प्रधान संगीत शर्मा और पोमू ने नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा, नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी गहरी नींद में हैं। अब समय आ गया है कि नगर पालिका को एक ठोस कार्ययोजना बनाकर तुरंत इस पर काम करना चाहिए।
टैक्स भरने के बावजूद सुविधाओं से वंचित : वरिष्ठ अधिवक्ता
वरिष्ठ अधिवक्ता तारीख मोहम्मद मिर्जा ने कहा कि स्थानीय नागरिक नगर पालिका द्वारा लगाए गए सभी टैक्स ईमानदारी से भरते हैं, फिर भी वर्षों से नालियों पर जंगले नहीं लगाए गए। नगर पालिका और लोक निर्माण विभाग को मिलकर जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत और नालियों को ढकने की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन


सड़कों और नालियों की हालत खराब है। नालियों के ऊपर जंगले लगाने और सड़कों के गड्ढे भरने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। लेकिन धन का आवंटन न होने के कारण कार्य रुका हुआ है। जैसे ही फंड मिलेगा, इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
- दिलीप कुमार, ईओ नगरपालिका सुंदरबनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें