फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2.0 से होगा गांवों का विकास : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
-योजना में शामिल हैं सरया, सेहर, चौकी हंडन, किला दराल ब्लॉक के पुखरनी और कलाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2.0 के तहत नौशेरा ब्लॉक के सरया, सेहर और चौकी हंडान, किला दरहाल ब्लॉक के पुखरनी और सेरी ब्लॉक के कलाल गांव चिह्नित किए गए हैं। वीरवार को इन गांवों में जिला व क्षेत्रीय अधिकारियों ने कार्यक्रम करवाकर योजना की जानकारी दी। एडीसी प्रीतम लाल थापा ने बताया कि भारत सरकार की योजना के तहत गांवों के विकास के लिए शुरू की गई एक नई पहल है। इसका उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में बेहतर जीवन स्तर और आजीविका के अवसर प्रदान करना है। इस योजना में जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों के 124 गांव शामिल हैं। इनमें सभी मौसम में सड़कों सहित कनेक्टिविटी, डिजिटल भारत निधि के माध्यम से दूरसंचार पहुंच, आरडीएसएस के माध्यम से विद्युतीकरण जैसी बुनियादी सेवाएं प्रदान करना मकसद है।
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि योजना के तहत हर गांव के लिए ग्राम कार्य योजना तैयार कर योजनाओं की संतृप्ति को शामिल किया जाएगा। इस मौके पर जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें