फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राज्य के दर्जे की मांग पर किया प्रदर्शन

Fri, 09 Aug 2024 06:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर मे राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर राजपूत सभा का प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
राजोरी। युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) ने राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने की मांग पर राजोरी में प्रदर्शन किया। अनुच्छेद 370 के निरस्तीकरण की पांचवीं वर्षगांठ के तीन दिन बाद यह प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

वाईआरएस के कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष सचिन मन्हास के नेतृत्व में चिल्ड्रन पार्क के पास एकत्र हुए। इस दौरान कहा कि आने वाले दिनों में अपनी मांग को लेकर जम्मू भर में विरोध प्रदर्शन का फैसला किया है। कहा कि जब से जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है, तब से लोग परेशान हैं। ज़ब तक राज्य का दर्जा फिर से बहाल नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें