फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 31 Dec 2014 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जैसे-जैसे भीषण सर्दी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बिजली की आंख मिचौली से लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं। शहर के दस्सल, पोठा कराइयां क्षेत्रों के नागरिकों ने मंगलवार को बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। स्थानीय निवासी कपिल सराल ने बताया कि करीब दो माह से उनके क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली जारी है। एक घंटे में कई बार बिजली आती-जाती है। उस पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि कुछ नजर ही नहीं आता है।

स्थानीय राजेश शर्मा ने बताया कि कालेज विद्यार्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। बिजली की बार-बार कटौती से छात्रों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जल्द ही अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। नहीं लगाई गई तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे और बिजली का किराया भी नहीं देंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें