नौशेरा। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के नजदीक गांव सरया खंबा, निकी मकड़ी, शेर, नंब कडाली आदि जेके पंचायत भवानी बी में आते हैं। इनमें करीब आठ सौ परिवार रहते हैं। लेकिन यह गांव बार्डर और तारबंदी के बीच में हैं। बीडीसी नौशेरा मास्टर बोधराज ने सरकार व जिला प्रशासन से तारबंदी को आगे करने की मांग उठाई है।
उन्होंने बताया कि तारबंदी के कारण लोगों की परेशानी हो रही है। कोई मुश्किल या फिर बीमार होने पर ग्रामीणों को उप जिला अस्पताल नौशेरा आना पड़ता है। लेकिन सैन्य क्षेत्र होने के कारण गेट पर जांच होती है। ऐसे में समय की बर्बादी होती है। इसमें किसी की जान भी जा सकती है। सरपंच पंचायत भवानी बी ने नियंत्रण रेखा के नजदीक इन पांचों गांव में मोबाइल नेटवर्क भी मुहैया करवाने की मांग उठाई है। इस मौके पर बलदेव राज आदि मौजूद रहे।