फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से भैंस की मौत लोगों नें बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। नगर के वार्ड 9 के लोअर कोट में सोमवार देर शाम एक ट्रांसफार्मर के पास करंट लगने से भैंस की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का जिम्मेदार बिजली विभाग को बताकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीर सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी वार्ड 9 लोअर कोट सुंदरबनी की भैंस जम्मू-पुंछ राजमार्ग के पास चर रही थी। इसी दौरान एक ट्रांसफार्मर के पास पहुंचते ही उसे करंट लग गया और भैंस मौके पर ही मर गई। घटना पर स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। लेकिन, विभाग की तरफ से फिर भी लापरवाही बरती जा रही है।
उन्होंने कुछ समय के लिए राजमार्ग को बंद कर विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसपर थाना प्रभारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। भैंस को करंट लगने की घटना की जांच की जा रही है, ताकि उन्हें भैंस का मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें