दक्ष छात्रा वास ने मनाया वार्षिक उपत्स्व रंगारंग कार्यक्रम मे बच्चों ने बांधा समय
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। दस्सल स्थित सेवा भारती की तरफ से दक्ष हॉस्टल के स्थापना दिवस पर मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त विकास कुंडल मुख्य अतिथि और विवेक वर्मा विशेष अतिथि रहे। दक्ष हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
सेवा भारती के जिला अध्यक्ष राजेश बंटी ने कहा कि हॉस्टल में जिले के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी आकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। हमारा यही प्रयास रहता है कि यहां रहने वाले विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करवाई जाए, ताकि वह बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर सकें। उपायुक्त विकास कुंडल ने कहा कि सेवा भारती द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। सेवा भारती हर समय आम लोगों की सेवा के लिए तैयार रहती है। प्रशासन भी इस कार्य को और बेहतर बनने के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।
हॉस्टल के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरदेव वर्मा, रजत गुप्ता, सौरभ गुप्ता, संदीप बाली आदि मौजूद थे।