सुंदरबनी। सुंदरबनी पेंशनर्स एसोसिएशन का शुक्रवार को 15 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान चंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की तरफ से पेंशनर्स के हक में जारी किए जा रहे तीन प्रतिशत स्वास्थ्य भत्ते को बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने, 2010 से लागू नई पेंशन नीति को बंद कर पुरानी पेंशन नीति लागू करने, जम्मू-कश्मीर यूटी में वर्षों से अस्थायी तौर पर लगाए गए सीपी नीडबेस कर्मियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम वेतन व्यवस्था जैसी मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान ज्ञानचंद शर्मा ने केंद्र सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देशभर में विकास की गति को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन बेरोजगारी को दूर करने की तरफ केंद्र सरकार कम ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को बेरोजगार युवाओं के लिए ज्यादा से ज्याद नौकरियां निकालनी चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सके।
सीमा सुरक्षा बल ने चिकित्सा शिविर लगयाया
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र की तहसील बैरीपतन की अपर कांगडी पंचायत के हाई स्कूल ढोक कांगड़ी में सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सीमा सुरक्षा बल ने सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चिकित्सा शिविर लगाया। बल की ओर से आयोजित शिविर का उद्घाटन सरपंच अपर कांगड़ी रूकमेश कुमारी ने किया। बल के डॉक्टरों के साथ-साथ सिविल डॉक्टरों ने भी सेवाएं देेेकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयों का वितरण किया। संवाद