फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के शहीदों को सेना ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों और अरुणाचल प्रदेश के शहीदों को बुद्धल में श्रद्धांजलि दी। 14 फरवरी 2019 को विस्फोटकों से लदे वाहन ने बस में टक्कर मार दी थी। इससे करीब 40 सैनिक शहीद हो गए। यह कार्यक्रम युवाओं को प्रेरित करने और संदेश फैलाने के लिए आयोजित किया गया। शहीदों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को इस दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा। एक मजबूत और समृद्ध देश की स्थापना करेगा। हाल ही में एक अन्य दुखद घटना में अरुणाचल प्रदेश में सेना के सात जवान हिमस्खलन में फंस गए और राष्ट्र की सेवा में अपनी जान गंवा दी। हमारे शहीदों को सलामी देने के लिए कुल 143 स्थानीय लोगों ने भाग लिया। स्थानीय लोगों और छात्रों ने इस तरह के आयोजन के लिए सेना के प्रति आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें