राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने दिव्यांगों के कौशल विकास केंद्र का दौरा किया। वहां के प्रशिक्षुओं से बातचीत की। केंद्र में चलाए जा रहे प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों का जायजा लेते हुए उपायुक्त को बताया गया कि वर्तमान में 440 घंटे की अवधि के एलईडी लाइट मरम्मत तकनीशियन और 400 घंटे की अवधि के घरेलू डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित दो ट्रेडों में 120 विशेष रूप से विकलांग व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उपायुक्त ने कहा कि कौशल विकास केंद्र विकलांग व्यक्तियों को अपनी प्रतिभा विकसित करने के लिए सही तरह का माहौल देता है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। डीडीसी ने प्रशिक्षुओं से आत्मनिर्भर बनने और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने के लिए समर्पण के साथ प्रशिक्षण कौशल सीखने का भी आग्रह किया।