सुंदरबनी। पहाड़ी क्षेत्र के पंचायत हथाल के गांव भाटातला में युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर युवाओं को ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बीडीसी अध्यक्ष अरुण शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में रेंज अधिकारी राकेश वर्मा हॉर्टिकल्चर ऑफिसर अरुण कुमार तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने युवा दिवस पर युवाओं को ग्रीन इंडिया-क्लीन इंडिया के संबंध में जागरूक करते हुए इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर संकल्प को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित किया। संवाद