राजोरी। जिले में पहली बार राजोेरी स्काउट मास्टर/गाइड कप्तानों के लिए एक बुनियादी पाठ्यक्रम आयोजित किया गया। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिक्षा जोन से 35 शिक्षकों ने भाग लिया। वहीं इस दौरान स्काउट मास्टर एवं गाइड कैप्टन के रूप में शिक्षकों के लिए 7 दिवसीय बेसिक कोर्स की शुरुआत की गई। इसका सफल समापन वीरवार को हुआ है।
पाठ्यक्रम के कर्मचारी लीडर ऑफ़ कोर्स (एलओसी) आरपी कोतवाल, असिस्टेंट लीडर ट्रैनर उमा जामवाल, रंजना और नीलम ने प्रतिभागियों को शिक्षित किया। इस संबंध में स्काउट मास्टर ट्रेनर जोन खवास के हरनाम सिंह जामवाल ने बताया कि हमने बहुत आनंद लिया है और गतिविधियों से और अधिक सीखने का अवसर मिला। क्योंकि इस दौरान हमें समूह में प्रदर्शन करके सीखने का मौका मिला। इस दौरान प्रार्थना, झंडा गीत, नॉट्स , सिग्नेलिंग , कोड वर्ड , डीफ एंड डंब और सर्व धर्म प्रार्थना सिखने का अवसर प्राप्त हुआ।
पाठ्यक्रम के अंतिम दिन एडीडीसी पवन परिहार, पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट एंड गाइड जम्मू आईडी सोनी आरसी वैद प्रिंसिपल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल ने बताया कि भारत स्काउट एंड गाइड एक स्वैच्छिक गैर-राजनीतिक, शैक्षिक मूवमेंट है। इसमें युवा लोग, मूल, जाति या पंथ के भेद के बिना सभी भाग ले सकते हैं। भारत स्काउट एंड गाइड युवा लोगों के लिए एक स्वैच्छिक गैर-राजनीतिक, शैक्षिक मूवमेंट है। मूवमेंट का उद्देश्य जिम्मेदार नागरिकों के रूप में और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय के सदस्यों के रूप में पूर्ण शारीरिक, बौद्धिक, सामाजिक और आध्यात्मिक युवाओं का निर्माण करना।