नौशेरा। डिग्री कॉलेज ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। बड़ी संख्या में एनसीसी और एनएसएस के वालंटियर कार्यक्रम में शामिल हुए।
प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार शर्मा ने सरदार पटेल की उपलब्धियों और विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और 560 रियासतों से भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पहले उप प्रधानमंत्री और स्वतंत्र भारत के गृह मंत्री भी रहे। यह दिन हमारे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए वास्तविक और संभावित खतरों का सामना करने के लिए हमारे राष्ट्र की अंतर्निहित ताकत और लचीलापन की पुन: पुष्टि करने का अवसर प्रदान करेगा। संवाद