शहीद पुलिस परिवार को सम्मानित करते पुलिस अधिकारी।
राजोेरी। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को थाना मंजाकोट में एक कार्यक्रम के दौरान कई पुलिस शहीद परिवारों की मदद की। कार्यक्रम का आयोजन पुलिस कार्यालय के निर्देश पर किया गया। पुलिस शहीद परिवारों के कई सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने उनके साथ बातचीत की और विशेष रूप से उनके लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की। पुलिस परिवार द्वारा शहीद परिवारों को हर मोर्चे पर हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया गया। इसमें एसडीपीओ तनवीर जिलानी व एसएचओ हरमोहिंदर सिंह मौजूद रहे। संवाद