नौशेरा। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी की देखरेख में रघुनाथ मंदिर से झांकी निकाली गई। इसमें राम लक्ष्मण, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण, अंगद आदि की वेशभूषा में ढोल नगाड़ों के साथ, काली माता मंदिर से गुजराल चौक, ठाकुरद्वारा, मुख्य बस स्टैंड से झांगड चौक से होते हुए रघुनाथ मंदिर के मैदान में पहुंचे। यहां जमकर पटाखे फोड़े। मुख्य रूप से तहसीलदार राजु समयाल, थाना प्रभारी पंकज शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान सुभाष कपूर, जगदीश चंद्र साहनी, रविकांत गुप्ता ने पर्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गोपाल शर्मा, मोहिंदर सूदन, पूर्व सरपंच की देखरेख में विशाल भंडारा लगाया गया। इस मौके पर नरेंद्र खजूरिया, जगदीश रैना, राजु रैना आदि की मौजूदगी रही।