नौशेरा की तराट पंचायत मे राम लीला करते कलाकार
नौशेरा। रामलीला क्लब तराट की तरफ से किए रामलीला मंचन में शुक्रवार को दिखाया गया गुरु विशिष्ट राजा दशरथ के पास जाते हैं। राम सहित चारों राज कुमार को वन में ले जाने की अनुमति मांगते हैं कि राक्षसों ने वन में कोहराम मचा रखा है। श्रृषि मुनियों का जीना मुहाल हो गया है।
राजकुमारों को भेजकर राक्षसों का वध कराएं, ताकि श्रृषि चैन से भगवान की भक्ति कर पाएं। रामचंद्र, लक्ष्मण सहित चारों भाई ने वन में जाकर ताड़का राक्षसी समेत अन्य राक्षसों का वध किया। इस मौके पर नीना शर्मा बीडीसी ब्लाक सेरी, पलवी शर्मा सरपंच पंचायत तराट सहित काफी संख्या में लोग उत्साह के साथ रामलीला देखने पहुंचे। रामलीला क्लब के सदस्यों ने पंकज शर्मा थाना प्रभारी व संगीता शर्मा डीडीसी ब्लाक सेरी को संमानित किया गया।