सुंदरबनी। पवित्र शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में वार्ड-चार में स्थित शक्ति संस्थान में नवरात्र के दौरान आयोजित किए जाने वाले जय मां अंबे जय जगदंबे के अखंड पाठ के लिए प्रज्ज्वलित की जाने वाली अखंड ज्योति को अंबिका पीठाद्वश्वर श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर माता सुनितानंद गिरी ने प्रज्ज्वजित कर पाठ का शुभारंभ कराया। इसका समापन 14 अक्तूबर को होगा। इसमें चंडी यज्ञ तथा 14 अक्तूबर को भंडारा आयोजित किया जाएगा। संवाद