फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर स्कूलों ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर सरकारी स्कूलों ने सोमवार से एक माह तक चलने वाले इस विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा जिले पीड़ी शिक्षा जोन मे पड़ने वाले स्कूलों मे सफाई अभियान के दौरान स्कूल और आस पास के स्थानों पर सफाई की गई।
विज्ञापन

जोनल फिजिकल एजुकेशन अधिकारी कोशल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में पीडी शिक्षा जोेन के तराला स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित स्वच्छता अभियान में स्कूल के लेक्चररोें, शिक्षकों, 10वीं 12वीं के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वहीं इसी पर सभी ने अपने स्कूलों घरों और आसपास के वातावरण में स्वच्छता बनाए रखने की प्रतिज्ञा ली और इस संदेश को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें