सेना ने वीर नारीओ को किया संमानित
नौशेरा। कलाल राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन ने आवा दिवस पर बटालियन क्षेत्र में रहने वाली वीर नारियों को सोमवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें उपहार भेंट किया गया। करतार देवी पत्नी स्वर्गीय लांस नायक गुलदीप सिंह, रहमत बी पत्नी स्वर्गीय राइफलमैन मोहम्मद बशीर, नीलम चौधरी पत्नी स्वर्गीय नायब सूबेदार यशपाल, पिंकी देवी निवासी धराट, स्वर्गीय राकेश कुमार एवं हंजना ठकारा निवासी स्वर्गीय हवलदार सुरेश कुमार की पत्नी मधुबाला का अभिनंदन किया गया। संवाद