फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस यूनिट सरकारी पी जी कॉलेज राजोरी ने बीआर अम्बेडकर जयंती मनआई

विज्ञापन
बाबा साहेव डा0 भींम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। डॉ. बीआर आंबेडकर आधुनिक भारत का निर्माता थीम पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

इस सिलसिले में जो आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत मोहत्स्व 2021 के संबंध में आयोजित की जा रही हैं। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को डॉ. बीआर आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग और चलने के लिए प्रेरित करना था। वहीं इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. शकील अहमद रैना ने आधुनिक भारत में आंबेडकर का योगदान पर प्रकाश डाला। निबंध लेखन में 20 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इसमें बीए 5 वें सेमेस्टर के आफताब हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जहां प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अनामिका शर्मा ने दूसरा और मुश्ताक अहमद को 3 का स्थान दिया गया। डॉ. नसीम अहमद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने छात्रों के बीच योग्यता और भागीदारी का प्रमाणपत्र वितरित किया। उर्दू विभाग के डॉ. जहीर अब्बास भी उपस्थित थे।
बस्ती में मास्क और स्टेशनरी बांटी
सुंदरबनी। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एबीवीपी की ओर से सुंदरबनी में प्रदेश महासचिव मोनू शर्मा ने बस्ती में जाकर उनकी प्रतिमा पर फूलमालाएं पहना कर याद किया। बस्ती में बच्चों में पेन, कापी तथा मास्क का वितरण किया गया। भाजपा कार्यालय में ओबीसी सेल के जिला प्रधान कृष्ण लाल की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा और विहिप ने आंबेडकर जयंती मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। सीमावर्ती जिले में भी संविधान सभा के प्रमुख डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा की तरफ से कार्यालय में एक कार्यक्रम किया गया। महिला मोर्चा की जिला प्रधान ज्योति भल्ला की अगुवाई में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी सदस्यों ने आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके चित्र के आगे मोमबत्तियां जलाई। ज्योति भल्ला ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि वह संविधान का सम्मान करें और आंबेडकर की तरफ से दबे कुचले लोगों के विकास हेतु दिखाए गए मार्ग पर चल कर देश से ऊंचनीच छुआछूत को दूर करने में योगदान दें। उधर विहिप की तरफ से भी नगर के मुख्य बाजार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश मंत्री निशु गुप्ता की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब को याद किया। निशु गुप्ता ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया।
डॉ. आंबेडकर ने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेेेरा। संविधान रचियता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नौशेरा व आसपास के क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके कार्यों की सराहनीय की गई। उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने लाम क्षेेत्र में बाबा साहेब की जयंती पर कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया में नाम रोशन किया है। उन्होंने गरीबों, असहाय लोगाें को समानता का अधिकार दियालाया।
आंबेडकर जी ने महिलाओं के हक के लिए काम किया। उन्होंने श्रमिकों, किसानों व महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। उनका अधिकार दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाकर सराहनीय काम किया इस मौके पर राष्ट्रीय राइफल बटालियन के कर्नल, बीडीसी चेयरमैन किला दराल, खालिद फिरदौस, नानक चंद की मौजूदगी रही।
सनातन धर्म सभा में मूवमेंट आर्गेनाइजेशन के चेयरमैन सनम रैना ने एक कार्यक्रम किया। बीडीसी चेयरमैन मास्टर बोधराज, सनातन धर्म सभा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी, पूर्व सरपंच मुकंद लाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। गुरु रविदास मंदिर में आंबेडकर जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा ने संविधान रचियता के कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें