केंद्रिय रिजर्व पुलिस वल की ओरसे शोर्य दिवस पर कार्यक्रंम का आयोजन किया गया
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। सीआरपीएफ की 72 वीं बटालियन हेडक्वार्टर सौदरा में बटालियन के 53 वें शौर्य दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमांडिंग अधिकारी राम मीना ने कहा कि 53 वर्ष पूर्व आज ही के दिन कच्छ के रण गुजरात में बल की द्वितीय बटालियन की टुकड़ी में पाकिस्तानी सेना का मुकाबला करते हुए 34 सैनिकों को मार गिराया गया। चार सैनिकों को पकड़ा गया, जिसमें सीआरपीएफ के भी आठ जवान शहीद हो गए थे।
उन्होंने बताया तब से आज तक इस दिन को शौर्य दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कमांडिंग अधिकारी ने वाहिनी में तैनात 07 वीरता धारक अधिकारियों एवं जवानों को सम्मनित किया तथा 10 अधिकारियों और जवानों को उनकी बहादुरी के लिए महानिदेशक के डिस्क एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। बल की ओर से शौर्य दिवस पर जवानों के बीच वॉलीबाल मैच खेला गया। अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों से अनुरोध किया गया कि बटालियन के स्वर्णिम इतिहास को बनाए रखें।