फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। आइसीडीएस की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं को जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव ढोक बनियाड में आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में विभाग की नयूट्रिशन मोबिलाईजर सविता भारती ने आंगनबाड़ी केंद्रों की वर्कर हेल्पर तथा सामाजिक महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि सभ्य समाज को बेहतर चलाने के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में महिला तथा पुरुष एक सामान हैं। इस विषय पर सभी लोग जागरूक भी हैं। क्योंकि हमारे देश के सर्वोच्च पद पर भी महिला रह चुकी है। इसीलिए महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है। वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाओं को तपेदिक रोग के बचाव के साथ-साथ घर आंगन तथा आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए भी जागरूक किया। इस मौके पर सविता भारती ने कहा कि एक जागरूक व्यक्ति ही समाज को सही दिशा दे सकता है। इसके लिए महिलाओं का जागरूक होने बहुत जरूरी है। इसके लिए महिला दिवस पर आईसीडीएस विभाग की ओर से ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें