फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदार, चौकीदार को भी दी जाए योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी उपजिला प्रशासन की ओर से नंबरदारों, चौकीदारों और पंचायती नुमाइंदों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक करने के लिए तहसील कार्यालय में शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें एडीसी विनोद कुमार वहनाल मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने सरकार की ओर से लोगों की बेहतरी के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से लोगों की भलाई के लिए शुरू की गई इन योजनाओं का आम जनता को तभी लाभ मिलेगा जब लोगों को इनकी जानकारी होगी। उन्होंने कहा कि पंचायती पदाधिकारी तथा गांव के नंबरदार चौकीदारों को सरकार की योजनाओं की जानकारी होना अति आवश्यक है। ताकि वह आम लोगों को जागरूक करके सरकार की योजनाओं को लाभ दिला सकें। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजयपाल सिंह, नायब तहसीलदार ठंडापानी पुरुषोत्तम सिंह तथा नायब तहसीलदार कांगड़ी अशोक कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें