नौशेरा। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव पर नौशेरा व आसपास के क्षेत्र में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम गुरु रविदास सभा बरेरी में मनाया गया। रात भर जागरण के साथ गुरु का गुणगान किया गया। शनिवार को उल्लास के साथ गुरुका जन्मोत्सव नौनिहाल, बरेरी, हजाना, नारियां, जंगल चौकी आदि में धूमधाम से मनाया गया। संवाद
गुरु रविदास जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित
सुंदरबनी । गुरु रविदास जयंती पर शनिवार को जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें गुरु रविदास मंदिरों में कीर्तन के साथ-साथ भंडारा लगाया गया। गांव ठंडापानी में मंदिर में मुख्य कार्यक्रम हुआ। वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के गांव कुल्लडब्बी, टेरी ठिचका, ठंगर, स्योट तथा सिया में भी कार्यक्रमों का आयोजन करके गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करने का प्रण लिया। ठिचका टेरी में आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा तथा भाजपा राजेरी-पुंछ के चुनाव प्रभारी प्रीतम शर्मा ने भी शामिल होकर गुरु की जयंती पर लोगों को शुभ कामनाएं दीं। संवाद