फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजारों में दिन भर रौनक रही

विज्ञापन
राजोरी मे धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी करतीं म​​हलाएं।
विज्ञापन
राजोरी। धनतेरस पर बाजारों में पूरे दिन भर रौनक रही। बाजार में जेवरात, इलेक्ट्रानिक, आटो मोबाइल, बर्तन समेत अनेक दुकानों में धन की खूब वर्षा हुई। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। फल, माला, मूर्ति की खूब बिक्री हुई। लोगों ने जरूरत के हिसाब से सामान की खरीदारी की। त्योहार को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से तैयारी कर रखी थी। कई दिन से दुकानों को सजा रहे थे। वीरवार सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी। बाजार में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रहीं। मुख्य बाजार के अलावा जवाहर नगर, गुज्जर मंडी, सलानी आदि जगहों पर भीड़ रही। लोग देर रात तक खरीदारी करते रहे। तमाम लोगों ने शुभ मुहूर्त में ही सामानों की खरीदारी की। धनतेरस पर चांदी और सोने के सिक्कों की भी खासी मांग रही। बर्तन, सर्राफा, मूर्तियों आदि की दुकानें खचाखच भरी रहीं। अपने सामर्थ्य के अनुसार हर लोगों ने किसी न किसी वस्तु की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें