फोओ
किसान जैविक खेती पर दें ध्यान
कृषि विज्ञान केंद्र राजोरी की तरफ से भवानी पंचायत-ए में लगाया गया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। पंचायत भवानी-ए में वीरवार को कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से किसानों के लिए जागरूकता शिविर लगाया गया। केवीके के डॉक्टर विशाल शर्मा व डॉ. सूरज प्रकाश ने किसानों को जैविक खेतीबाड़ी के बारे में जागरूक किया। कहा कि जैविक खेती करने से प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। पर्यावरण में भी सुधार होता है। जमीन भी बेहतर होती है। इसके चलते स्वास्थ्य लाभ भी होता है। किसानों की आमदनी का जरिया भी बनता है। केवीके की तरफ से किसानों को दो क्लस्टर बनाकर सरसों के तथा चना के बीज वितरित किए गए। सरपंच सुनील कुमार चौधरी ने शिविर लगउए जाने पर धन्यवाद प्रकट किया गया। संवाद