बिहार में अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर राजोरी में जशन
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। बिहार विधानसभा चुनाव, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और कर्नाटक में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत से सांसद, विधायक और नेता गदगद हैं। बुधवार को भाजपा की जिला इकाई ने जश्न मनाया। भाजपा महासचिव कौशल गुप्ता के नेतृत्व में तहसील परिसर के बाहर विशेष कार्यक्रम आयोजित करके मिठाइयां बांटी गईं। इस अवसर पर आतिशबाजी की गई और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा में जीते विधायकों को दिल से बधाई दी गई। सभी ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन को उत्तर प्रदेश की जनता ने पसंद किया है। इसी का नतीजा है कि सात में से छह सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि इस जीत का असर 2022 के विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा। भाजपा को 2017 से बड़ी जीत मिलेगी।