सुंदरबनी। दीपों के पर्व दीपावली को लेकर दुकानदारों ने दुकानों की सजावट शुरू कर दी है। हालांकि दीपावली पर्व को अभी दो दिन शेष हैं। लेकिन नगर के दुकानदारों ने तीन दिन पूर्व ही दुकानों की सजावट शुरू कर दी है ताकि दीपावली के दिन ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके।
नगर में जहां बम पटाखे बेचने वाले दुकानदारों ने तरह-तरह के बम पटाखे लाकर भंडारण किया है। वहीं मिठाई बेचने वाले दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तैयार करना शुरू कर दिया है। ताकि दीपावली तक ज्यादा से ज्यादा भंडारण किया जा सके। इस संबंध में दीपावली पर बम पटाखे बेचने वाले दुकानदार चमन लाल, संजीव गुप्ता, निखिल कुमार, गौरव, किरण कुमार आदि का कहना है कि कोविड-19 के चलते सात आठ माह उन्होंने काफी मंदी का सामना करना पड़ा है। अब जब वैवाहिक तथा त्योहारी सीजन चल रहा है तो उन्होंने भी हर त्योहार के लिए पूरी तैयारी कर रखी है। उन्होंने बताया कि दीपावली के पर्व को लेकर उन्होंने 15 दिन पहले ही जम्मूू तथा दिल्ली से तरह-तरह के बम पटाखे लाकर भंडारण कर लिया है ताकि मौके पर किसी किस्म की दिक्कत न हो। इस प्रकार से मिठाई बेचने वाले दुकानदारों महावीर स्वीट शाप, राज स्वीट शाप, बराल स्वीट शाप के संचालकों का आदि का कहना है कि उन्होंने भी दीपावली को लेकर तीन चार दिन पहले ही मिठाई का भंडारण शुरू कर दिया है ताकि दीपावली के दिन दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को हर प्रकार की मिठाई मिल सके।