फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने कांग्रेस नेता को कुचला, मौत

विज्ञापन
मृतक कांग्रेस नेता की फ़ाइल फोटो - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। ग़ुज्जर मंडी क्षेत्र में बुधवार की सुबह उस समय सनसनी का माहौल बन गया। जब एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने कांग्रेस नेता को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उक्त निवासी प्रमोद जसयाल उर्फ पिंकी जसयाल सुबह करीब 6:30 बजे सुबह की सैर के लिए जा रहे थे। उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट के पास एक दूसरे राज्य के नंबर वाली एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। नेता को टक्कर मारने के बाद कार सवार कार छोड़कर फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों ने नेता के परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी। मृतक के छोटे भाई अविनाश जसयाल ने बताया कि जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो उनके भाई खून में लथपथ बेहोश पड़े थे। उन्होंने बिना समय गंवाय तत्काल जीएमसी राजोरी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत लाया करार दे दिया। अविनाश जसवाल के अनुसार उनके प्रमोद जसवाल के सिर में गहरी चोट आई थी, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। उधर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कार कब्जे में लेकर चालक की गिरफ्तारी के लिए अभियान छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें