करवाचौथ ब्रत को लेकर खूब सजे सूखे मेवों तथा फेनियों के स्टाल
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। करवाचौथ को लेकर नगर के मुख्य बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सूखे मेवे और फेनी के स्टाल को सजाकर ग्राहकों को आकर्षित करने पर बल दिया। हालांकि करवाचौथ के ठीक एक दिन पहले भी काफी संख्या में महिलाओं ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी की, लेकिन मंगलवार को ज्यादा भीड़ सूखे मेवों तथा फे नी के स्टालों पर रही। दुकानदारों ने भी करवाचौथ में इस्तेमाल होने वाले सूखे मेवों गरी, छुआरा, काजू बादाम, सौंगी, शिरी आदि का काफी संख्या में भंडार कर रखा था। हलवाइयों ने भी एक सप्ताह से फेनी तैयार कर दुकानों के बाहर स्टाल लगाए। संवाद