फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। गांव ठंडा पानी में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर डीडीसी चुनाव के संबंध में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाए ताकि विपक्षी पार्टियों द्वारा किए जा रहे गलत प्रोपेगंडे का उन्हें जवाब मिल सके। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की तरफ से जो काम कराए गए हैं। उनका कोई जवाब नहीं है। विपक्षी दल उसे नहीं पचा पा रहे हैं। गलत प्रचार करके केंद्र सरकार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह डीडीसी चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं और साफ सुथरी छवि वाले उम्मीदवार का सहयोग करके उसे विजय बनाने का प्रयास करें। इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान कैप्टन बालकृष्ण शर्मा, मंडल प्रधान राकेश शर्मा, अशोक शर्मा ने भी विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें