सुंदरबनी। भाजपा की ओर से कांगडी मंडल में शनिवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर सरदार वल्लभ भाई पटेल को जयंती पर याद किया। भाजपा के मंडल प्रधान भीम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रण लिया। कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर फूलमालाएं पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मंडल प्रधान भीम सिंह ने कहा कि देश के प्रथम गृहमंत्री के तौर पर उनके कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। अगर उनकी बातों को मान लिया गया होता तो आज भारत का नक्शा ही कुछ और होता। संवाद