फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्मांण में पुलिस की भूमिका पर सेमीनार का आयोजन

विज्ञापन
राट्र निर्मांण में पुलिस की भूमिका पर सेमीनार का आयोजन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। हायर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस की ओर से शनिवार को सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका के महत्व को बताया गया। पुलिस की ओर से आयोजित सेमीनार में एसपी गिरधारी लाल शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल तथा अन्य स्कूलों के बच्चों को राष्ट्र निर्माण में पुलिस की भूमिका के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस की ओर से विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें न्यू पब्लिक हायर स्कूल सौदरा की वंशिका शर्मा ने प्रथम, अनुशिका शर्मा ने दूसरा तथा अरोही सूदन से तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाणपत्र तथा इनाम देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें