बेरोजगार युवकों को आत्मनिर्भर बनाने के मकसद से सीआरपीएफ द्वारा शुरू किए गए ड्राइविंग कोर्स का शुक्रवार को समापन हो गया। सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन व परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए ड्राइविंग कोर्स में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के करीब 30 युवकों को ड्राइविंग सिखाई गई। जिला पुलिस लाइन में आयोजित समापन समारोह में एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह, एआरटीओ राजोरी जुगल शर्मा, सीआरपीएफ बटालियन के डिप्टी कमांडर आरएन चौधरी, एएसपी राजोरी ताहिर सलीम खान, डीएसपी डीआर केवल कृष्ण मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर परिवहन विभाग द्वारा ड्राइविंग सीखने वाले युवकों को ड्राइविंग लायसेंस भी जारी किए गए।