फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली दवाओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी
विज्ञापन
drugs
विज्ञापन
जिला पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नशीली दवाओं के तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह के
विज्ञापन


अनुसार एसएचओ राजोरी चमन गोरका की टीम ने एक पुख्ता जानकारी के आधार पर राजोरी डन्नीधार सड़क मार्ग पर नाका लगा रखा था। इसी दौरान कार

नं. जेके 11बी 0241 में सवार दो तस्करों पर पुलिस की निगाह पड़ी, पुलिस को देखते ही एक तस्कर फरार होने में सफल हो गया। वहीं पुलिस ने कुख्यात

तस्कर अफराज बुखारी उर्फ छोटू शाह निवासी चौधरी नाड़ राजोरी को कार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उसके कब्जे से 170 नशीले

कैप्सूल, एक लीटर नशीली दवा और चार पेपर स्मैक जब्त कर लिया। वहीं फरार तस्कर का पीछा कर रही पुलिस टीम ने उसे भी धनोर क्षेत्र से पकड़ने में

सफलता हासिल की। एसएसपी के अनुसार अत्थर मिर्जा पुत्र मोहिबुल हुसैन निवासी उज्जान दरहाल के कब्जे से पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन जब्त की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें