फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता बनाए रखने पर दिया जोर

Wed, 04 Nov 2015 01:26 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूक करने व स्वच्छता को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करने के मकसद से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


नगरपालिका, जिला प्रशासन तथा एचडीएफसी बैंक द्वारा शहर के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के वाइस चेयरमैन एवं राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि स्कूल के प्रिंसिपल राकेश गुप्ता, नपा के कार्यकारी अधिकारी मंजूर लोन भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्वच्छता को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने विचार रखे। वहीं इस अवसर पर संबोधित करते हुए वीसी ने स्वच्छता बनाए रखने पर बल देते हुए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों व शिक्षकों को को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत का सपना तब तक पूरा नहीं हो सकता, जब तक प्रत्येक शहर के लोग इसमें अपनी भूमिका नहीं निभाते। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें