फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में कार के परखच्चे उड़े

Thu, 30 Mar 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/सुंदरबनी
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन
विज्ञापन
सुंदरबनी से छह किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ हाईवे पर बांखर गांव के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में एक कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपजिला अस्पताल सुंदरबनी पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू से राजोरी जा रहे ट्रक की सामने से आ रही कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार हाजी बशीर, इशान मिर्जा और उनकी पत्नी अशरत बी तीनों निवासी खेयोरा राजोरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को उपजिला सुंदरबनी से जीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणाें की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें