फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की आंच राजोरी तक

Sat, 06 Aug 2016 01:17 AM IST
राजोरी/ अमर उजला ब्यूरो
विज्ञापन
Valmiki Samaj Protest at Ludhiana - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा की आंच राजोरी तक भी पहुंच गई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जमकर बवाल किया। पुलिस पर पथराव करने के साथ ही दर्जन भर
विज्ञापन


से अधिक वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ की। बाजारों को बंद करा दिया। देश विरोधी तथा आतंकी बुरहान के समर्थन में नारेबाजी की। उपद्रव पर उतारू भीड़ को

तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तथा आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पथराव में एक एएसआई और दो जवान घायल हो गए। लगभग तीन घंटे तक चले उपद्रव के चलते
विज्ञापन


क्षेत्र में भारी तनाव रहा।क्षेत्र के मुख्य बाजार में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने देश विरोधी नारे लगाते हुए दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी और पुलिस पर पथराव

किया। शहर के मुख्य बाजार में जुमे की नमाज के बाद तकरीबन ढाई बजे इकट्ठा हुए लोगों ने सबसे पहले आतंकी बुरहान वानी के समर्थन तथा राज्य और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के

नारे लगाए। मौके पर मौजूद डीएसपी हेड क्वार्टर और डीएसपी आपरेशन के सामने देश विरोधी नारेबाजी की गई, लेकिन वे मूक दर्शक बने रहे। इसी दौरान भीड़ से निकल कर 40-50

युवक शहर के गुज्जर मार्केट की तरफ बढ़ गए और वहां पर एक मिठाई की दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुकान में कांच की बोतलें तोड़ने के साथ ही वहां खड़ी गाडि़यों को भी
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंचे एसएसपी राजेश्वर सिंह ने अतिरिक्त पुलिस बल के साथ लाठीचार्ज कर तोड़फोड़ कर रहे युवकों को खदेड़ा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें