जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर एक टिप्पर के सड़क पर पलटने से टिप्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात सुंदरबनी से एक किलोमीटर दूर जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर टिप्पर के चालक का ध्यान भटकने से टिप्पर सड़क पर ही पलट गया।
इससे टिप्पर चालक मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद खान निवासी कोटरंका गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपजिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जंाच शुरू कर दी है।