फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद, चार तस्कर काबू

Sun, 02 Apr 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/पुंछ
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने दो स्थानों से चार मादक पदार्थों के तस्करों को धर दबोचा। उनके पास से पुलिस को एक किलोग्राम ब्राउन शुगर और पांच किलो भुक्की बरामद की है। चारों आरोपियों को सलाखों के पीछे डालकर उनके खिलाफ  कार्रवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्करों में मसूद अहमद निवासी सखी मैदान, मेंढर और जावेद इकबाल निवासी दबराज सागरा, मेंढर के नाम शामिल हैं। एक किलोग्राम ब्राउन शुगर की अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं पुंछ नगर में पुलिस ने जब दो लोगों हरमीत सिंह बग्गा निवासी वार्ड छह, मोहल्ला खोड़ी नाढ़ और विमल कुमार पिंटू निवासी जलास को जांच के लिए रोका तो उनके पास से पांच किलोग्राम भुक्की मिली। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें